Wednesday, December 12, 2012

जय हो सी. बी.आई.



संसद में पास हो गई 
देखो एफ. डी. आई.
जय हो सी. बी.आई.
जय जय हो सी.बी.आई.
बहन-भाई ने मिल-जुल 
सरकार की लाज बचाई
जय हो सी. बी.आई.
जय जय हो सी.बी.आई.

इसके पीछे कारण था
दिल में बसा ये डर
संसद से न भगते तो 
हो जाते वो अंदर
डूब जाती पल भर में
फिर सारी काली कमाई
जय हो सी. बी.आई.
जय जय हो सी.बी.आई.

वैसे तो बनते हैं ये
जनता के सच्चे रक्षक
पर हम तो मानें इनको 
जन मन गण के भक्षक 
छद्म वेश में ये हैं
सबसे बड़े कसाई
जय हो सी. बी.आई.
जय जय हो सी.बी.आई.




4 comments:

  1. Madan Mohan SaxenaDecember 12, 2012 2:13 PM

    बहुत सराहनीय प्रस्तुति. आभार. बधाई आपको

    ReplyDelete
    Replies
    1. सुमित प्रताप सिंह Sumit Pratap SinghDecember 13, 2012 10:52 AM

      शुक्रिया मदन मोहन सक्सेना जी...

      Delete
    Reply
  • Kunwar Uttam Singh ShekhawatDecember 12, 2012 6:47 PM

    जय हो सी. बी. आई.
    भाई बहिन ने मिलकर
    सरकार की लाज बचाई....

    वाह हुकम बहुत खूब.....

    ReplyDelete
    Replies
    1. सुमित प्रताप सिंह Sumit Pratap SinghDecember 13, 2012 10:53 AM

      शुक्रिया कुँवर उत्तम सिंह शेखावत जी...

      Delete
    Reply
Add comment
Load more...

यहाँ तक आएँ हैं तो कुछ न कुछ लिखें
जो लगे अच्छा तो अच्छा
और जो लगे बुरा तो बुरा लिखें
पर कुछ न कुछ तो लिखें...
निवेदक-
सुमित प्रताप सिंह,
संपादक- सादर ब्लॉगस्ते!